खेल

अक्षर पटेल ने T20 क्रिकेट में रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय ऑलराउंडर बने

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने T20 क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर इतिहास रच दिया है। 30 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में उन्होंने अपने 300 विकेट पूरे किए। इसके साथ ही वह T20 क्रिकेट में 3000 से अधिक रन और 300 विकेट लेने वाले पहले भारतीय ऑलराउंडर बन गए हैं। अक्षर ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज फिन एलन को आउट कर यह खास मुकाम हासिल किया। हालांकि, इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बावजूद भारतीय टीम को मुकाबले में 87 रनों से हार का सामना करना पड़ा। पांच मैचों की सीरीज में भारत अब भी 3-1 से आगे है।

छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन विभाग में बड़ा फेरबदल, 8 मुख्य नगर पालिका अधिकारियों समेत कई अधिकारियों के तबादले

दिग्गज ऑलराउंडरों की सूची में शामिल हुए अक्षर पटेल

T20 क्रिकेट में 300 विकेट और 3000 से अधिक रन बनाने का कारनामा दुनिया के चुनिंदा खिलाड़ी ही कर पाए हैं। अब इस खास सूची में अक्षर पटेल का नाम भी जुड़ गया है। उनसे पहले राशिद खान, सुनील नरेन और आंद्रे रसेल जैसे दिग्गज खिलाड़ी यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

अक्षर पटेल ने अब तक 345 T20 मुकाबले खेले हैं, जिनमें उनके नाम 300 विकेट दर्ज हैं। बल्लेबाजी में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। अक्षर ने 21.94 की औसत और 134.43 के स्ट्राइक रेट से कुल 3818 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 9 अर्धशतक भी निकले हैं।

चौथे टी20 मुकाबले में अक्षर का बल्ला रहा खामोश

न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच में अक्षर पटेल बल्लेबाजी में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके। वह केवल 7 रन बनाकर कप्तान मिचेल सैंटनर की गेंद पर आउट हो गए।

मुकाबले में न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 49 गेंदों में 107 रन बनाए। वहीं, माइकल ब्रेसवेल ने भी 25 गेंदों पर 65 रनों की विस्फोटक पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 115 रनों की साझेदारी कर न्यूजीलैंड का स्कोर 7 विकेट पर 259 रन तक पहुंचा दिया। भारत के खिलाफ T20 इंटरनेशनल में किसी टीम का यह सबसे बड़ा स्कोर रहा।

भारी बस्तों से बच्चों की सेहत पर असर: बाल आयोग ने स्कूल शिक्षा विभाग को NEP 2020 के तहत बस्ते का वजन तय करने की कड़ी अनुशंसा

260 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई। टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 172 रन ही बना सकी। इस तरह न्यूजीलैंड ने मुकाबला 87 रनों से अपने नाम कर लिया। हालांकि, शुरुआती तीन मैच जीतने के कारण भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की बढ़त बनाए हुए है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper