पंजाब

पंजाब में तेज तूफान और बारिश का अलर्ट, कई जिलों में मौसम विभाग की चेतावनी

चंडीगढ़: पंजाब में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और बिजली चमकने को लेकर अलर्ट जारी किया है। खासतौर पर लुधियाना बेल्ट की ओर से बढ़ रहे तूफानी सिस्टम को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इन जिलों में तूफान बिजली चमकने की संभावना 
मौसम विभाग के मुताबिक फतेहगढ़ साहिब, अमलोह, बस्सी पठाना, खन्ना, पायल, खमाणों, लुधियाना ईस्ट, चमकौर साहिब, समराला, रोपड़, लुधियाना वेस्ट, फिल्लौर, बलाचौर, नवांशहर, आनंदपुर साहिब और गढ़शंकर इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ मध्यम स्तर के तूफान और बिजली चमकने की संभावना है।

किसानों और यात्रियों को भी सतर्क रहने की सलाह 
इसके अलावा चंडीगढ़, मोहाली, खरड़, पटियाला, नाभा, राजपुरा, बरनाला, लुधियाना, जालंधर, कपूरथला, फगवाड़ा, नकोदर, होशियारपुर, दसूया और नंगल समेत कई इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और हल्के तूफान के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है। किसानों और यात्रियों को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका