छत्तीसगढ़

CGBSE का बड़ा फैसला: 10वीं-12वीं द्वितीय मुख्य परीक्षा में फेल-पास सभी छात्रों को मिलेगा प्रवेश, 27 अगस्त तक मौका

रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) और हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) द्वितीय मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 में शामिल विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। मंडल ने परीक्षा में उत्तीर्ण और अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को निर्धारित पात्रता के अनुसार स्कूलों में प्रवेश देने के निर्देश जारी किए हैं। विद्यार्थियों को प्रवेश लेने के लिए 27 अगस्त 2026 तक का समय दिया गया है। इस संबंध में मंडल ने सभी स्कूलों के प्राचार्यों को आदेश जारी किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

CG IPS Transfer Breaking: छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर IPS अफसरों के तबादले, कई अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

13 अगस्त को जारी हुआ था परीक्षा परिणाम

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी द्वितीय मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 का परीक्षा परिणाम 13 अगस्त 2026 को जारी किया गया था। अब मंडल ने परिणाम के आधार पर विद्यार्थियों के प्रवेश को लेकर सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों के प्राचार्यों को निर्देश जारी किए हैं। जारी निर्देश के अनुसार, द्वितीय मुख्य परीक्षा में हाईस्कूल के उत्तीर्ण एवं अनुत्तीर्ण तथा हायर सेकेंडरी के उत्तीर्ण (श्रेणी सुधार) एवं अनुत्तीर्ण परीक्षार्थियों को 27 अगस्त 2026 तक प्रवेश दिया जा सकेगा। मंडल ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश देने से पहले संबंधित संस्था या प्राचार्य को विद्यार्थी की पात्रता की जांच की जाए। किसी भी अपात्र छात्र-छात्रा को संस्था में प्रवेश नहीं दिया जाए।

रक्षाबंधन पर अनोपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स में सोने-चांदी की राखियों का विशेष कलेक्शन

ऑनलाइन पोर्टल पर देनी होगी जानकारी

स्कूलों को प्रवेशित छात्र-छात्राओं की प्रविष्टि 31 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज करनी होगी।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका