राज्य

जम्मूकश्मीर में इन दो पार्टियों का गठबंधन, इन-इन सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

जम्मूकश्मीर में इन दो पार्टियों का गठबंधन, इन-इन सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

दिल्ली। जम्मू कश्मीर में कांग्रेस व नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच सीट बंटवारा तय हो गया है। एनसी के नेता उमर अब्दुल्ला व कांग्रेस के नेता सलमान खुर्शीद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी। उमर अब्दुल्ला ने बताया कि जम्मू कश्मीर व लद्दाख को मिलाकर 6 लोकसभा सीटें होती हैं। इनमें से कांग्रेस व एनसी तीन-तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पीडीपी को लोकसभा चुनाव में इस गठबंधन का हिस्सा नहीं बनाया गया है।

सीट बंटवारे पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा कि कांग्रेस के उम्मीदवार उधमपुर, जम्मू और लद्दाख लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ेंगे। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार अनंतनाग, बारामूला और श्रीनगर लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ेंगे।

Back to top button
📰 E-Paper