उत्तराखण्ड
Trending

अल्मोड़ा बस हादसा : साढ़े सात करोड़ खर्च, फिर भी पौड़ी-रामनगर मार्ग पर क्रैश बैरियर नहीं, मुख्यमंत्री धामी ने दिए जांच के निर्देश

 बोले, बसों की पर्याप्त व्यवस्था करें, त्योहारी सीजन में चलाएं अतिरिक्त बसें

देहरादून । उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद में बस हादसा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटनाग्रस्त मार्ग पौड़ी-रामनगर पर क्रैश बैरियर नहीं बनाए जाने पर गंभीर रुख अपनाया है। लोक निर्माण विभाग को क्रैश बैरियर निर्माण के लिए गत दो वर्ष में साढ़े सात करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है।

ये खबर भी पढ़ें : राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में आज होगा राज्योत्सव के कार्यक्रमों का शुभारंभ

उन्होंने विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से पूछा है कि धनराशि दिए जाने के बावजूद क्रैश बैरियर क्यों नहीं बनाए गए। मुख्यमंत्री ने इस विषय पर जांच के निर्देश दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें : भारत की इन जगहों के नाम सुनपर पीट लेंगे माथा – Pratidin Rajdhani

ये खबर भी पढ़ें : विराट कोहली के जन्मदिन पर अनुष्का शर्मा ने शेयर की खास तस्वीर

दरअसल, वित्तीय वर्ष 2024-25 में सड़क सुरक्षा मद के अंतर्गत प्रदेश भर में 1294.60 किमी लंबी क्रैश बैरियर लगाने की स्वीकृति राज्य सरकार ने दी है। इसके लिए 75918.50 लाख रुपये शासन से पहले ही जारी किए जा चुके हैं, लेकिन अभी तक 871.73 किलोमीटर तक ही क्रैश बैरियर लगाया जा सका है। अभी 40935.98 किलोमीटर क्रैश बैरियर लगाया जाना है। इस पर मुख्यमंत्री धामी कड़ा रुख अपनाते हुए जांच बैठाई है। यदि अल्मोड़ा जनपद में बस हादसा वाले स्थान पर क्रैश बैरियर लगाया गया होता तो शायद यह हादसा नहीं होता।

ये खबर भी पढ़ें : वजन कंट्रोल करने में मदद करेगा जीरा , बस इस तरह करें डाइट में शामिल

वहीं मुख्यमंत्री धामी ने रोडवेज अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी मार्गों पर रोडवेज बसों की उपलब्धता हो। त्योहार के समय अतिरिक्त बसें संचालित की जाएं। यदि बसें पर्याप्त नहीं हैं तो नई बसें खरीदने की व्यवस्था की जाए। ध्यान रखा जाए कि आम लोगों को आवागमन में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो।

ये खबर भी पढ़ें : बच्चों को जरूर सिखाएं ये 10 जरूरी बातें

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper