छत्तीसगढ़

एम्पीयर ने नए एक्सपीरियंस सेंटर के साथ रायपुर में अपने रिटेल फुटप्रिन्ट का किया विस्तार

यह नई डीलरशिप से एम्पीयर के ‘बिल्ट फॉर भारत’ इलेक्ट्रिक स्कूटर पोर्टफोलियो को बनाएगी सुलभ, सेल्स और सर्विस के लिए भी मिलेगा सपोर्ट

रायपुर : एम्पीयर ने आज अग्रेसन चौक रोड पर जीवन अस्त्र के उद्घाटन के साथ रायपुर में अपनी रिटेल एवं सर्विस मौजूदगी को सशक्त बना लिया है। एम्पीयर का यह नया एक्सपीरियंस सेंटर ग्राहकों को एक ही जगह पर सेल्स और सर्विस का पूरा अनुभव देगा, जिससे क्षेत्र के ग्राहकों के लिए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी आसान और सुविधाजनक हो जाएगी।

सेवा संकल्प अभियान: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने थामी बेलचा और झाड़ू, श्रमदान कर दिया स्वच्छता और जनभागीदारी का संदेश

नए एक्सपीरियंस सेंटर में एम्पीयर के इलेक्ट्रिक स्कूटर पोर्टफोलियो को पेश किया जाएगा, जिसे मोबिलिटी की विभिन्न ज़रूरतों और ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस पोर्टफोलियो में सबसे खास है 5 किलोवॉट की नई पावरफुल मोटर से पावर्ड एम्पीयर नेक्सस ईएक्स प्लस जिसने अपने शानदार परफोर्मेन्स के साथ भारत के सबसे मुश्किल रास्तों पर कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाए हैं।

परिवारों और मूल्य के प्रति सजग ग्राहकों के लिए पेश किया गया मैग्नस GMax रोज़मर्रा की ज़रूरतों, कनेक्टेड टेक्नोलॉजी और किफायती दाम का बेहतरीन संयोजन है। वहीं मैग्नस Neo को रोज़मर्रा की राइड को आरामदायक बनाने के लिए और लुक को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है। इसके अलावा युवा राइडरों, खासतौर पर स्कूल-कॉलेज छात्रों के लिए हाल ही में लॉन्च हुआ एम्पीयर Reo Vyb भी पोर्टफोलियो में शामिल किया गया है।

एम्पीयर नेक्सस EX+और मैग्नस GMax ऐसे वैरिएंट्स में भी उपलब्ध हैं जिनमें इंटेलिपैक से पावर्ड 30 से ज़्यादा इंटेलिजेंट फ़ीचर्स हैं। ये फीचर्स राइडरों को कनेक्टेड और स्मार्ट टेक्नोलॉजी का अनुभव प्रदान करते हैं। इस पोर्टफ़ोलियो में नेक्स्ट-जेनरेशन एलएफपी बैटरी टेक्नोलॉजी और 5 साल/75,000 किलोमीटर तक की स्टैंडर्ड बैटरी वारंटी मिलती है, जो इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को भरोसेमंद और आसान बनाने की एम्पीयर की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है।

एम्पीयर का ‘बिल्ट फॉर भारत’ दृष्टिकोण असल दुनिया की इंजीनियरिंग और भारत में राइडिंग की विभिन्न परिस्थतियों में की गई जांच पर आधारित है। नेक्सस प्लेटफॉर्म ने कोल्ली हिल्स के 70 हेयरपिन मोड़ों को पार कर और भारत के सबसे ऊंचे मोटरेबल पहाड़ी रास्तों में से एक, शिपकी ला पास (13,200 फीट) तक पहुंचकर अपनी मजबूती साबित की है। ये यात्राएं दर्शाती हैं कि एम्पीयर भारत की विभिन्न सड़कों, रास्तों और मोबिलिटी की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के आधुनिक समाधान लेकर आता है।

अदाणी फाउंडेशन की हरित पहल: मुरा गाँव में 10000 पौधों के लक्ष्य के साथ ‘अदाणी वन’ की स्थापना के लिए हुआ वृहद वृक्षारोपण

आधुनिक और इंटरैक्टिव रिटेल डेस्टिनेशन के रूप में डिज़ाइन किया गया एम्पीयर का नया एक्सपीरियंस सेंटर ग्राहकों को कंपनी के प्रोडक्ट्स को देखने, प्रशिक्षित प्रोडक्ट स्पेशलिस्ट्स से बात करने, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के फ़ायदे समझने और आरामदायक माहौल में सोच-समझकर खरीदारी का फ़ैसला लेने का मौका देगा।

ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने मुख्य मार्केट्स में एम्पीयर की रिटेल एवं सर्विस मौजूदगी को बढ़ाने, ग्राहकों के लिए प्रोडक्ट्स को सुलभ बनाने एवं उन्हें ओनरशिप के लिए हर ज़रूरी सहयोग प्रदान करने के प्रयासों को जारी रखते हुए यह नई डीलरशिप खोली है। रायपुर में यह नई शुरुआत स्थानीय ग्राहकों के साथ जुड़ाव को मज़बूत बनाने और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को सुलभ बनाने की दिशा में एक और कदम है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper