देश-विदेश
Trending

एम्पिल तूफान ने जापान में बढ़ाई यात्रियाें की मुसिबत, 600 से अधिक उड़ानें रद्द 

जापान । जापान में एम्पिल तूफान का खासा असर देखने काे मिला है। तूफान जापान के मुख्य द्वीप की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। एम्पिल तूफान की वजह से हवाई यातायात प्रभावित हुआ है। तूफान के चलते सरकार ने भूस्खलन और बाढ़ की चेतावनी भी जारी की है। मौसम विभाग ने लोगों को घरों के अंदर रहने और खतरों के प्रति सचेत रहने की सलाह दी है। कंपनियों ने कर्मचारियों से जल्दी घर लौटने का आग्रह किया है।

ये खबर भी पढ़ें : नियम विरुद्ध राशि आहरण करने पर सरपंच बर्खास्त, चुनाव के लिए 6 वर्ष के लिए अयोग्य घोषित

एम्पिल  तूफान की वजह से जापान ने सैकड़ों उड़ानों को रोक दिया गया है साथ ही लगभग 10,000 घरों को खाली करने की सलाह दी गई है। टाइफून एम्पिल को “बहुत मजबूत” श्रेणी में रखा गया है। तूफान टोक्यो के पास तक पहुंच गया है। तूफान की वजह से 216 किलोमीटर प्रति घंटे (134 मील प्रति घंटे) की रफ्तार से हवा चल रही है।

ये खबर भी पढ़ें : आजादी की लड़ाई लड़ने वाले वो वीर, जिनका नाम इतिहास के पन्नों में – Pratidin Rajdhani

इस दौरान कई क्षेत्रों में बिजली भी गुल हो गई है। 600 से अधिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईह हैं, जिससे लगभग 120,000 यात्री प्रभावित हुए है। तूफान के चलते टोक्यो और नागोया के बीच हाई-स्पीड शिंकानसेन ट्रेन सेवाएं भी रोक दी गई हैं।

ये खबर भी पढ़ें : आधुनिक तकनीकी का उपयोग कर खनिजों की करें खोज : सचिव पी. दयानंद

 

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper