छत्तीसगढ़
Trending

प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी लाभार्थियों तक पहुंचाने सामुदायिक संघटको हेतु नगर निगम में लगा  जागरूकता शिविर

रायपुर । प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के अंतर्गत जारी रैपिड एसेसमेंट सर्वे में योजना के तहत चिन्हित समूहों, सफाई कर्मी पीएम स्वनिधि, पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों तक प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित जानकारी पहुंचाने हेतु सामुदायिक संघटको के लिए जागरूकता षिविर का आयोजन नगर निगम के सामान्य सभा कक्ष में किया गया ।
जागरूकता शिविर नगर निगम रायपुर के आयुक्त  अबिनाश मिश्रा के आदेषानुसार नगर निगम की सोषल डेव्हलपमेंट आफिसर डाॅ. संगीता ठाकुर की उपस्थिति में लगाया गया। जिसमें सामुदायिक संघटको को प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित जानकारी विस्तृत रूप से देते हुए उनकी शंकाओं का शमन किया गया। उन्हें लाभार्थियों तक अधिक से अधिक संख्या में प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित जानकारी पहुंचाना सुनिश्चित करने का कार्य प्राथमिकता से किये जाने कहा गया।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper