छत्तीसगढ़
Trending

रायगढ़ में हाथी ने एक युवक को कुचलकर मौत के घाट उतारा 

रायगढ़ । धर्मजयगढ़ क्षेत्र में हांथी का तांडव लगातार जारी है। धरमजयगढ़ रेंज के आमगांव में हाथी ने एक व्यक्ति काे पटक-पटककर मार डाला। सूचना पर पहुंचा वन अमला कार्रवाई में जुटा हुआ है।

जानकारी अनुसार क्षेत्र में झुण्ड से बिछड़ कर धर्मजयगढ़ के आमगांव जंगल में एक हाथी अकेले घूम रहा है। धरमजयगढ़ रेंज के 372 आरएफ में बीती रात को हाथी ने ग्रामीण को पटक पटक कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक किसी आहट पर घर से बाहर निकला और हाथी के पकड़ में आ गया। मृतक की पहचान भगत राम राठिया उम्र 40 वर्ष निवासी वायसी कॉलोनी धर्मजयगढ़ के रूप में की जा रही है। सूचना पर ग्रामीण और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुट गई है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button