छत्तीसगढ़
Trending

अबूझमाड़ के जंगल में हुई मुठभेड़ में आज एक और नक्सली का शव बरामद

नारायणपुर । छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले की सीमा पर अबूझमाड़ के जंगल में पुलिस-नक्सलियों के बीच शनिवार देर रात हुई मुठभेड़ में जवानों ने 4 नक्सलियों को ढेर कर मौके से सभी चार नक्सलियों के शव और एके 47, एसएलआर जैसे आटोमैटिक हथियार बरामद किए थे।

ये खबर भी पढ़ें : टीवीएस जुपिटर 110 2025, एक स्टाइलिश स्कूटर हुआ लॉन्च – Pratidin Rajdhani

इस अभियान में दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोंडागांव और बस्तर जिले की डीआरजी और एसटीएफ के जवान अब भी मौके पर ही मौजूद हैं और इलाके की सर्चिंग कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : अगर आपको भी पैसे आकर्षित करने हैं तो कीजिए ये वास्तु टिप्स – Pratidin Rajdhani

सर्च अभियान के दौरान एक और नक्सली के शव आज साेमवार काे बरामद किया गया है। अब तक दो महिला नक्सली सहित कुल पांच वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। वहीं डीआरजी जवान प्रधान आरक्षक क्र. 331 सन्नू कारम बलीदान हो गए।

ये खबर भी पढ़ें : नशे में लड़खड़ाकर धड़ाम से गिरीं मौनी रॉय,वीडियो हुआ वायरल

ये खबर भी पढ़ें : हेल्दी रहने के लिए WHO ने कुछ टिप्स शेयर किए

बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जवान अब भी मौके पर ही मौजूद हैं और इलाके की सर्चिंग कर रहे हैं। अब तक दो महिला नक्सली सहित कुल पांच वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें : दिन का एक गाजर खाएं और देखें कमाल के फ़ायदे – Pratidin Rajdhani

उन्हाेंने बताया कि मारे गये नक्सलियों में डीकेएसजेडसी पीएलजीए प्लाटून नंबर 32 के सीनियर कैडर के नक्सली शामिल हाेने की संभावना है, जिनकी शिनाख्त की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें : स्क्विड गेम 2 का आ गया है नया सीज़न! क्या है नया इस बार – Pratidin Rajdhani

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button