छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड में महाप्रबंधक के पद पर होगी नियुक्ति, जानें कब है आवेदन की अंतिम तिथि

रायपुर। रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने महाप्रबंधक (जनसंपर्क) के पद हेतु अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किया है। आवेदन की अंतिम तिथि 09 सितंबर 2024 है। रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार यह संविदा आधारित नियुक्ति है, जिसमें 90,000/- रुपए तक का वेतन देय होगा। शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, आयु सीमा सहित अन्य नियम शर्तों से संबंधित सभी जानकारियां रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के आधिकारिक वेबसाइट https://smartcityraipur.cgstate.gov.in/ के नोटिस बोर्ड पर देखी जा सकती है। अभ्यर्थी अपना ऑनलाइन आवेदन [email protected] पर ई-मेल के माध्यम से 09 सितंबर सायं 5.30 बजे तक प्रेषित कर सकते है। विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालयीन दिवस पर मोबाइल नंबर 9827899855 पर भी संपर्क कर सकते है।

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper