पंजाब
Trending

पंजाब में गुरदासपुर के बंगा वडाला पुलिस स्टेशन पर हमला,जाने किसने ली हमले की जिम्मेदारी 

चंडीगढ़। खालिस्तान समर्थक आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल ने पुलिस को चुनौती देते हुए गुरदासपुर जिले के बंगा वडाला गांव के पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड हमला किया है। जिले के कलानौर क्षेत्र में पिछले 48 घंटों में यह दूसरा ग्रेनेड हमला है। 28 दिनों में पंजाब में आठ बार ग्रेनेड फेंके जा चुके हैं।


बंगा वडाला गांव में आधी रात हुए धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। लोग घरों से बाहर निकले तो पता चला कि पुलिस थाने पर ग्रेनेड फेंका गया है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंचे । रात भर पुलिस जांच करती रही। फिलहाल फॉरेंसिक जांच चल रही है। दो दिन पहले ही खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स ने कलानौर पुलिस पोस्ट पर हमला किया था।
बंगा वडाला में शुक्रवार रात किए गए ग्रेनेड हमले की जिम्मेदारी आज सुबह खालिस्तान समर्थक संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल ने ली है। इस पर अभी तक पुलिस ने कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper