मध्यप्रदेश
Trending

मध्य प्रदेश के दमोह में आरक्षक को जिन्दा जलाने का प्रयास, भागकर बचाई जान

दमोह । मध्य प्रदेश के दमोह जिले में मगरोन थाना क्षेत्र के ग्राम पैलवारा में एक आरक्षक को जलाने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। मंगलवार की रात 100 डायल के आरक्षक एवं चालक के साथ मारपीट कर घायल कर दिया गया। दोनो घायल जान बचाकर भाग कर दमोह पुलिस अधीक्षक निवास पर पहुंचे। उन्हे जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
जानकारी के मुताबिक, दो पक्षों के मध्य एक खेती की जमीन को लेकर विवाद की सूचना मिलने पर पहुंची डायल 100 की टीम पर दो दर्जन लोगों ने जानलेवा हमला’किया गया है। घटना स्थल पर हवाई फायर करने की बात भी सामने आ रही है। आरक्षक बलराम लोधी एवं चालक मनोज राजपूत ने बताया कि वह कंद्रोल रूम से मिली सूचना पर ग्राम पैलवारा गये थे, जहां उनके साथ मारपीट कर उन्हें जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। घटना में ठेकेदार ध्रुव सिंह लोधी नन्ना एवं उसके साथियों का नाम सामने आ रहा है। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार का कहना है कि घायलों का इलाज जारी है और पुलिस बल की टुकडी घटनास्थल पर भेजी गयी है। मामले की जांच जारी है, जो तथ्य निकलकर सामने आयेंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जायेगी।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper