अपराध

Crime news: एटीएम तोड़कर चोरी करने का प्रयास, नाबालिग पकड़ाया

Crime news: एटीएम तोड़कर चोरी करने का प्रयास, नाबालिग पकड़ाया

बिलासपुर। गोलबाजार स्थित स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के एटीएम में चोरी करने की नीयत से घुसकर एटीएम में तोड़फोड़ करने वाले एक नाबालिक को एसीसीयू टीम बिलासपुर एवं थाना कोतवाली के कर्मचारियों द्वारा रंगे हाथों पकड़ा गया है, एटीएम मैनेजर वीरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण इस प्रकार है कि 5 फरवरी के रात्रि लगभग 2:30 बजे सूचना मिला की गोल बाजार चौक स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया के एटीएम में किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा छेड़छाड़ किया जा रहा है, सूचना पर एसीसीयू बिलासपुर की टीम एवं थाना कोतवाली के कर्मचारियों द्वारा तत्काल गोल बाजार चौक स्थित एटीएम पहुंचकर चेक किया गया, एटीएम में एक 15 वर्षीय नाबालिक हथौड़े से एटीएम मशीन को तोड़कर रकम चोरी करने का प्रयास करते रंगे हाथों पकड़ा गया ,जिसके पास से एक नग हथौड़ा जप्त किया गया है ।
मामले में किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है ।

Back to top button
📰 E-Paper