पंजाब
Trending

दरबार साहिब सरोवर में कूदकर आत्महत्या का प्रयास

चंडीगढ़ । अमृतसर स्थित सचखंड दरबार साहिब में शनिवार को एक बुर्जुग व्यक्ति ने छलांग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूदा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की टास्क फोर्स ने बुजुर्ग को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार गुरु रामदास जी के प्रकाशोत्सव के अवसर पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु आज दरबार साहिब पहुंचे हुए थे। दरबार साहिब परिक्रमा में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वहां मौजूद एक बुजुर्ग ने अचानक से सरोवर में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा सूचित करने पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टास्क फोर्स के जवानों ने सरोवर में कूदकर बुजुर्ग को बाहर निकाला। बुजुर्ग की हालत गंभीर होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने बुजुर्ग को अपनी निगरानी में ले लिया। अभी तक की जांच में पता चला है कि बुजुर्ग अकेला ही दरबार साहिब आया था। बुजुर्ग की शिनाख्त करके परिजनों को सूचित किया जा रहा है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper