अपराध

दुर्ग में सुपरफास्ट ट्रेन के एसी कोच में शराब परोसने का मामला, अटेंडेंट गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ : के दुर्ग रेलवे स्टेशन पर उस समय बड़ा खुलासा हुआ जब सुपरफास्ट हमसफर एक्सप्रेस के एसी कोच में यात्रियों को अवैध रूप से शराब परोसे जाने की शिकायत मिली। आरपीएफ की तत्परता से इस मामले का पर्दाफाश हुआ और एक अटेंडेंट को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रीमन दास के रूप में हुई है।

निजामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस में चल रहा था खेल

जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 22868, निजामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस के एसी कोच में यात्रियों को उनकी पसंद के आधार पर शराब परोसी जा रही थी।

आरपीएफ पोस्ट दुर्ग को जैसे ही सूचना मिली, तुरंत आबकारी विभाग को साथ लेकर संयुक्त टीम बनाई गई और कार्रवाई शुरू की गई।

Back to top button
📰 E-Paper