खेल

ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड को 7 विकेट से हराया

नई दिल्ली। एडिनबरा में खेले गए पहले टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड को 7 विकेट हराकर जीत दर्ज की। ट्रेविस हेड की तूफानी पारी के आगे 155 का लक्ष्य बौना साबित हुआ। मेहमान टीम ने मात्र 9.4 ओवर में 156 रन बनाकर बेहद आसानी से मैच अपने कब्जे में किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड ने 20 ओवर में 154/9 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर मेजबान देश को बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। स्कॉटलैंड को 8 के स्कोर पहला झटका लगा। 6 रन बनाकर ओली हेयर्स आउट हो गए। जॉर्ज मंसी ने 28 रन का योगदान दिया। कप्तान रिचर्ड बेरिंग्टन 23 रन ही बना सके। ब्रैंडन मैकमुलेन 19 रन बनाकर बार्टलेट का शिकार बने।
100 के स्कोर तक पहुंचते स्कॉटलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। मार्क वॉट (16) और जैक जार्विस (10) ने टीम को 150 के पार पहुंचने में मदद की। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से शॉन ऐबट ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। वहीं, जेवियर बार्टलेट और ऐडम जैम्पा को दो-दो विकेट मिले। स्कॉटलैंड के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ओवर की तीसरी गेंद पर जेक फ्रेजर-मैक्गर्क बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। ब्रैंडन मैकमुलेन ने टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। हालांकि, इसके बाद ट्रेविस हेड और कप्तान मार्श ने मिलकर इतिहास रच दिया। दोनों ही बल्लेबाजों ने 6 ओवर में 113 रन जोड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। यह पहले पावरप्ले में बनाया गया किसी का सर्वाधिक स्कोर रहा। ट्रेविस हेड ने 17 गेंद पर फिफ्टी पूरी की तो 25 गेंद पर 80 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान 12 चौके और 5 छक्के लगाए। कप्तान मार्श ने 13 गेंद पर 39 रन बनाए। दोनों ही बल्लेबाजों को वॉट ने आउट किया। इसके बाद इंग्लिस और स्टॉयनिस ने टीम को जीत दिला दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका