छत्तीसगढ़
Trending

बलौदाबाजार हिंसा मामला : निलंबित तत्कालीन कलेक्टर और एसपी बहाल

रायपुर । छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिला में हुए हिंसा मामले में निलंबित तत्कालीन कलेक्टर और एसपी को बहाल करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। कलेक्टर के एल चौहान को बिलासपुर में अपर संभागीय आयुक्त के साथ सचिव राजस्व मंडल के अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है, जबकि पुलिस अधीक्षक सदानंद सिंह को पुलिस मुख्यालय में उप पुलिस महानिरीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है। इस संबंध में सोमवार रात सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल 15 से 16 मई की रात कुछ अज्ञात लोगों ने बलौदाबाजार के गिरौदपुरी धाम स्थित जैतखंभ में तोड़फोड़ की थी, जिसे लेकर आक्रोशित सतनामी समुदाय ने मामले की केंद्रीय एजेंसी से जांच कराने की मांग करते हुए दशहरा मैदान में विरोध-प्रदर्शन और जिलाधिकारी कार्यालय के घेराव का आह्वान किया गया। इसके बाद प्रदर्शन हिंसक हो गया और कलेक्ट्रट तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भारी तोड़फोड़ और आगजनी की घटना हुई। इस घटना के बाद सरकार ने एक्शन लेते हुए दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दोनों अधिकारियों को मंत्रालय और पुलिस मुख्यालय में अटैच कर दिया गया था।इसके वहीं जांच कमेटी का भी गठन किया गया था। जांच रिपोर्ट में दोनों अधिकारियों को क्लीन चिट दे दी गई है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper