छत्तीसगढ़देश-विदेश

Bank Holiday: धनतेरस पर 6 नवंबर को खुलेंगे बैंक या रहेगी छुट्टी? घर से निकलने से पहले चेक करें नवंबर की पूरी लिस्ट

Bank Holiday: दीपावली और धनतेरस के त्योहार को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। इस दौरान कई लोग सोना-चांदी, गाड़ी और घर खरीदने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले नवंबर महीने की बैंक छुट्टियों की जानकारी जरूर ले लें। खासकर शुक्रवार यानी 6 नवंबर को धनतेरस के दिन बैंक खुले रहेंगे या बंद, इसे लेकर लोगों के मन में सवाल है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, 6 नवंबर 2026 को धनतेरस के अवसर पर देशभर में बैंक शाखाएं खुली रहेंगी। यानी इस दिन ग्राहक सामान्य दिनों की तरह बैंक जाकर अपने जरूरी काम पूरे कर सकेंगे।

सुरक्षित डिजिटल पेमेंट के लिए एनपीसीआई के 5 जरूरी सुझाव

नवंबर 2026 में किस दिन और कहां बंद रहेंगे बैंक?

नवंबर महीने में अलग-अलग राज्यों में त्योहारों और स्थानीय आयोजनों के कारण बैंक शाखाओं में छुट्टियां रहेंगी। हालांकि, ये छुट्टियां पूरे देश में एक साथ लागू नहीं होंगी। RBI के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, राज्यवार छुट्टियों की सूची इस प्रकार है:

तारीखबैंक कहां बंद रहेंगे
9 नवंबरत्रिपुरा, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, सिक्किम, मणिपुर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़
10 नवंबरगुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड और सिक्किम
11 नवंबरसिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश
13 नवंबरमेघालय
16 नवंबरबिहार और झारखंड
20 नवंबरउत्तराखंड
23 नवंबरमेघालय
24 नवंबरमिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड और हिमाचल प्रदेश
27 नवंबरकर्नाटक

नवंबर में शनिवार और रविवार को भी बंद रहेंगे बैंक

त्योहारों की छुट्टियों के अलावा नवंबर में नियमित साप्ताहिक अवकाश भी रहेंगे। महीने में 8, 15, 22 और 29 नवंबर को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।

इसके अलावा 14 नवंबर को दूसरा शनिवार और 28 नवंबर को चौथा शनिवार होने के चलते बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा।

बैंक बंद होने पर भी नहीं रुकेंगी ऑनलाइन सेवाएं

बैंक की शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग की सुविधाएं मिलती रहेंगी। छुट्टियों के दौरान भी UPI, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए पैसों का लेनदेन किया जा सकेगा। इसके अलावा ATM से नकदी निकालने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

छत्तीसगढ़ के वित्त विभाग में बड़ा फेरबदल, राज्य वित्त सेवा के कई अधिकारियों के तबादले

हालांकि, चेक जमा करने, बैंक दस्तावेजों से जुड़े काम और शाखा में जाकर होने वाले अन्य जरूरी कार्यों के लिए ग्राहकों को बैंक खुलने का इंतजार करना पड़ सकता है।

इसलिए बैंक जाने से पहले अपने राज्य की छुट्टियों की सूची जरूर देख लें, ताकि आपका जरूरी काम अधूरा न रह जाए।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper