छत्तीसगढ़

एमएमयू-3, इंदिरा आवास, त्रिमूर्ति नगर में रायपुर निवासी 60 वर्षीय नागरिक बंशी विभार को 3-4 सप्ताह के उपचार से शरीर और पैरों के तेज दर्द की समस्या से मिली राहत

प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अरुण साव, महापौर मीनल चौबे, एमएमयू – 3 इंदिरा आवास त्रिमूर्ति नगर के मेडिकल टीम स्टाफ के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया

रायपुर – रायपुर निवासी बंसी विभार, उम्र लगभग 60 वर्ष, लंबे समय से शरीर और पैरों के तेज दर्द से परेशान थे। दर्द के कारण उन्होंने काम करना भी बंद कर दिया था। एमएमयू-3, इंदिरा आवास, त्रिमूर्ति नगर में एमएमयू-3 मेडिकल टीम की देखरेख में उन्हें दवा और चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।
लगातार 3–4 सप्ताह के उपचार के बाद अब उनकी तबीयत में काफी सुधार है और  बंशी विभार ने फिर से काम शुरू कर दिया है।
एमएमयू-3 में उपचार से लाभान्वित नागरिक बंशी विभार ने बताया कि घर के पास ऐसी स्वास्थ्य सेवाएं मिलना बहुत लाभकारी है, खासकर उन लोगों के लिए, जो चल-फिर नहीं सकते या दूर इलाज के लिए नहीं जा सकते।
बंशी विभार ने छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग  अरुण साव एवं नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे एवं एमएमयू-3 इंदिरा आवास त्रिमूर्ति नगर के मेडिकल टीम स्टॉफ के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

Back to top button