छत्तीसगढ़
Trending

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संवर रहा बस्तर – केदार कश्यप

नारायणपाल में मुख्यमंत्री साय ने की 1 करोड़ 11 लाख की घोषणा, मंत्री केदार कश्यप ने जताया आभार

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुशासन तिहार के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में प्रवास कर रहे हैं। बीते दिनों बस्तर के नारायणपाल में मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के के माध्यम से क्षेत्रवासियों से भेंट किया और उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने क्षेत्रवासियों को लगभग 1 करोड़ 16 लाख की सौगात दी।

नारायणपाल माध्यमिक शाला भवन के लिए – 20 लाख,  प्राथमिक शाला मंदिरपारा के लिए – 20 लाख, स्ट्रीट लाईट, हाई मास लाईट के लिए 15 लाख, व्यावसायिक परिसर हेतु 20 लाख, सी.सी. M 600 मी. (गोवर्धन भाटा से बोधघरा घर तक) – 15 लाख, पुलिया 2 मी. स्पान 2 नग के लिए 12 लाख, सी.सी सड़क धरमु घर से नाव घाट तक – 300m. – 9 लाख ।

घोषणओं को लेकर मंत्री केदार ने जताया मुख्यमंत्री  का आभार,

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय  के घोषणाओं को लेकर मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री साय  के नेतृत्व में हमारा बस्तर तेजी से आगे बढ़ रहा है। जहाँ नक्सलवाद बस्तर स्व समाप्त हो रहा है वहीँ अब बस्तर तेजी स्व विकसित क्षेत्र के रूप में बदल रहा है आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बस्तर को संवारने का संकल्प लेकर हमारे साय जी कार्य कर रहे हैं। नारायणपाल में की गयी समस्त घोषणाओं से क्षेत्रवासी खुश हैं। मंत्री केदार ने क्षेत्रवासियों की ओर से भी माननीय  विष्णुदेव साय जी का आभार जताया है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper