छत्तीसगढ़
Trending

BCCI के नए कोषाध्यक्ष प्रभतेज सिंह भाटिया का रायपुर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ का प्रतिनिधित्व कर चुके प्रभतेज सिंह भाटिया को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। मुंबई में 12 जनवरी को हुई बैठक में प्रभतेज सिंह भाटिया को बीसीसीआई के नए कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। प्रभतेज सिंह भाटिया निर्विरोध रुप से इस पद के लिए चुने गए हैं। श्री भाटिया के कोषाध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार छत्तीसगढ़ आगमन पर रायपुर एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के पदाधिकारीगण एवं सभी सदस्य सहित प्रदेश के कई खिलाडिय़ों और खेल प्रेमियों ने उनका स्वागत किया। ऐसे पहली बार है जब छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ का (सीएससीएस) का कोई प्रतिनिधि बीसीसीआई में इतनी बड़ी जिम्मेदारी निभाएगा।

साल 1991 में रायपुर में जन्मे प्रभतेज सिंह भाटिया राज्य के दिग्गज उद्योगपति और समाजसेवी बलदेव सिंह भाटिया के बेटे हैं। दोनों में ही क्रिकेट के प्रति काफी जूनून है, यही वजह है कि उन्होंने राज्य क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। बलदेव सिंह भी छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ (सीएससीएस) के अध्यक्ष रह चुके हैं। प्रभतेज ने अपनी स्कूली शिक्षा शिमला से प्राप्त की। इसके बाद यूनाइटेड किंगडम स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ एक्सेटर से इकोनॉमिक्स ऑनर्स में फाइनेंस का कोर्स किया है।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका