RADA
मध्यप्रदेश

भोपाल चैंबर चुनाव का फैसला आज, 60 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर

भोपाल, 02 फ़रवरी । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (बीसीसीआई) के चुनाव का फैसला आज, सोमवार को होने जा रहा है। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी और दोपहर 12 बजे तक परिणाम सामने आने लगेंगे। दोपहर 2 बजे तक पूरी तस्वीर साफ हो जाने की उम्मीद है। इस चुनाव में कुल 60 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अध्यक्ष पद के लिए गोविंद गोयल और तेजकुलपाल सिंह पाली के बीच सीधा और कड़ा मुकाबला है। दोनों में से कोई एक भोपाल चैंबर का नया अध्यक्ष बनेगा। भोपाल के व्यापारियों की यह सबसे बड़ी संस्था होने के कारण चुनाव को लेकर खासा उत्साह है। अधिकांश व्यापारिक एसोसिएशनों का चैंबर को समर्थन प्राप्त है। इस बार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविंद गोयल के मैदान में उतरने से मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है।

रविवार को हुए मतदान में करीब 2 हजार व्यापारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें टेंडर और पोस्टल बैलेट से डाले गए वोट भी शामिल हैं। पूरी चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए लगभग 170 सदस्यों की टीम तैनात रही, जो आज मतगणना की जिम्मेदारी भी संभालेगी। चुनाव पर्यवेक्षक डॉ. पीसी कोठारी और सीएम वैभव जैन ने बताया कि मतगणना पॉलीटेक्निक कॉलेज चौराहा स्थित मानस भवन में की जाएगी। श्यामला हिल्स थाने से मतपेटियां लाकर वोटों की गिनती होगी। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। नवनिर्वाचित पदाधिकारी व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करेंगे और मेनिफेस्टो में किए गए वादों को प्राथमिकता के साथ लागू करेंगे—ऐसा दोनों ही प्रत्याशियों की ओर से दावा किया गया है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका