देश-विदेश
Trending

13 नवंबर को व्हाइट हाउस में बाइडेन-ट्रम्प की मुलाकात

वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन बुधवार को व्‍हाइट हाउस में नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रम्प से मुलाकात करेंगे।

व्हाइट हाउस की तरफ से शनिवार को दी गई जानकारी के मुताबिक 13 नवंबर को सुबह 11 बजे बाइडेन और ट्रम्प ओवल ऑफिस में मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है जब ट्रम्प की व्हाइट हाउस में वापसी होने तारीख नजदीक आ रही है। अमेरिका में 5 नवंबर के राष्‍ट्रपति चुनाव में डोनाल्‍ड ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में ऐतिहासिक वापसी की। इस चुनाव में ट्रम्प ने अपनी डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को हराया। इसके साथ ही वह अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति चुने गए।ट्रम्प की इस जबर्दस्त जीत के बाद राष्ट्रपति बाइडेन ने सत्ता के व्यवस्थित हस्तांतरण का वायदा करते हुए ट्रम्प को फोन कर उनकी चुनावी जीत पर बधाई दी थी।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper