छत्तीसगढ़
Trending

Big Accident News : बस और डंपर में टक्कर : तीन यात्रियों की मौत, कई लोग घायल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां अभनपुर के केन्द्री गांव के पास जगदलपुर से रायपुर आ रही पायल बस की डंपर से टक्कर हो गई। हादसे में मौके पर ही 3 यात्रियों की मौत हो गई है। मृतकों में एक महिला दो पुरुष शामिल है। वहीं ६ से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घटना सुबह करीब 4 बजे की है।
जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है। सुबह रॉयल बस जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही थी। इसी बीच ग्राम केंद्री के पास हाईवे के साथ भिड़ंत हो गया। इस दौरान मौके पर दो पुरुष तथा एक महिला की मौत हो गई। इनकी हुई मौत दर्दनाक हादसे में मृतक अजहर अली, पिता इकबाल अली उम्र, 30 साल पता सरगीपाल, कोंडागांव , मृतक बलराम पटेल, पिता मनीराम पटेल उम्र , 46 साल कुम्हारपारा, जगदलपुर , बरखा ठाकुर, पति डॉक्टर बीजेंद्र ध्रुव उम्र 31 साल बता ग्राम गुरूडीह थाना तुम गांव जिला महासमुंद शामिल है।

हादसे में घायल यात्री
घायल यात्रियों में धनीराम सेठिया, पिता सुख दास सेठिया, उम्र 30 साल, अनार थाना लोहारी गुड़ा जगदलपुर, गणेश्वर प्रसाद बर्मन, पिता शंकर बर्मन, उम्र 49 साल , A C E L पंप हाउस कॉलोनी कोरबा, तीजन यादव, पिता सोन सिंह यादव , उम्र 23 साल , अशालनार थाना कोंडागांव जिला कोंडागांव, भूषण निषाद, पिता मोहन निषाद उम्र, 21 साल, भवानीपुर थाना गीतपूरी बलोदा बाजार, सुमन देवी, पति स्वर्गीय अरुण शर्मा, उम्र 60 वर्ष पता जमालपुर जिला मुंगेर बिहार, हाल पता जगदलपुर, संध्या कुमार पति गौतम कुमार, उम्र 30 साल, पता हाउसिंग बोर्ड जगदलपुर के नाम शामिल है।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button