वार्ड 56 में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, स्वच्छता नियमों की अनदेखी पर कैफे-होटल पर जुर्माना

रायपुर – रायपुर नगर निगम जोन 10 स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त गन्दगी से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेते हुए नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा द्वारा दिए गए निर्देश पर जोन 10 जोन कमिश्नर श्री मोनेश्वर शर्मा के मार्गनिर्देशन और जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री अमित बेहरा,स्वच्छता निरीक्षक श्री यशवंत बेरिहा, श्री अनिल झा, श्री लक्की की उपस्थिति में प्राप्त जनशिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने जोन क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 56 के अंतर्गत सम्बंधित कैफे, होटल की स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया गया.
IFS Transfer: वन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, कई IFS अफसरों की बदली जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट
औचक निरीक्षण के दौरान सम्बंधित कैफे, होटल में गन्दगी पायी गयी एवं ठोस अपशिष्ट नियम 2026 का पालन नहीं किया जाना पाया गया.
हाईलेवल मीटिंग में PM मोदी का विजन, अधिकारियों से दीर्घकालिक सोच के साथ काम करने की अपील
इस पर जोन कमिश्नर के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा स्थल पर सम्बंधित कैफे होटल संचालक को भविष्य के लिए नियमानुसार कड़ी चेतावनी देते हुए 12 हजार रूपये का ई चालान करने की कार्रवाई की गयी एवं प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया.

