अन्य

टीम प्रहरी की बड़ी कार्रवाई: गंदगी और प्लास्टिक फैलाने पर सील हुआ KFC, 50 हजार का ई-चालान काटकर निगम ने दी कड़ी चेतावनी

रायपुर – टीम प्रहरी अभियान अतर्गत रायपुर पुलिस कमिश्नर  संजीव शुक्ला और रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त  संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तृप्ति पाणीग्रही के मार्गनिर्देशन और जोन स्वास्थ्य अधिकारी सर्वश्री अमित बेहरा, रवि लावनिया, संदीप वर्मा, आदिव्य हजारी, जोन 10 स्वच्छता निरीक्षक  यशवंत बेरिहा एवं नगर निगम जोन 10 स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उडनदस्ता टीम के अन्य सम्बंधित अधिकारियों और कर्मचारियो की उपस्थिति में जोन 10 क्षेत्र अतर्गत पचपेडीनाका में स्थित केएफसी को औचक निरीक्षण जनशिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने किये जाने पर गदगी पाये जाने, किचन का पाईप सीधे सार्वजनिक नाली मे जोडा जाना पाये जाने और केएफसी का कचरा और प्लास्टिक बाहर सार्वजनिक नाली में पाये जाने साथ ही केएफसी को दी गई नोटिस का केएफसी द्वारा कोई जवाब नगर निगम को नहीं दिये जाने और ना ही ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के अंतर्गत कोई भी उचित कार्यवाही करने की स्थिति मिलने पर स्थल पर नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारियों की उपस्थिति में नगर निगम जोन 10 स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश विभाग उडनदस्ता की टीम द्वारा कड़ी कार्यवाही कर केएफसी को एसटीपी की व्यवस्था ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के अनुसार नही पाये जाने पर विगत दिवस तत्काल सीलबंद कर दिया गया था ।
आज रायपुर नगर पालिक निगम स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय द्वारा नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर केएफसी पचपेड़ीनाका के सम्बंधित संचालक पर 50 हजार रूपये ई चालान की कार्यवाही कर उनसे उनके व्यय से गन्दगी की सफाई करवाकर भविष्य में पुनरावृति होने पर नियमानुसार कड़ी कार्यवाही करने की चेतावनी देते हुए केएफसी की सील को खोलने की कार्यवाही की है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Downloading PDF

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका