छत्तीसगढ़

टीम प्रहरी अभियान की बड़ी कार्रवाई: डुमरतराई थोक मंडी से 25 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक ज़ब्त, ₹10,000 का लगा जुर्माना

देवपुरी दारू भट्टी में गन्दगी, प्लास्टिक गार्बेज मिलने पर तत्काल 10000 रूपये ई चालान कड़ी कार्यवाही की चेतावनी देकर किया गया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर – आज टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत रायपुर पुलिस कमिश्नर  संजीव शुक्ला और रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त  संबित मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तृप्ति पाणीग्रही के मार्गनिर्देशन और जोन 2 जोन स्वास्थ्य अधिकारी  रवि लवनिया, जोन 5 जोन स्वास्थ्य अधिकारी  संदीप वर्मा, जोन 6 जोन स्वास्थ्य अधिकारी अदिव्य हजारी, जोन 10 जोन स्वास्थ्य अधिकारी  अमित बेहरा की उपस्थिति में नगर निगम स्वास्थ्य विभाग और निगम मुख्यालय नगर निवेश विभाग उड़न दस्ता टीम की उपस्थिति में नगर निगम जोन 10 के क्षेत्र के अंतर्गत डुमरतराई थोक मंडी क्षेत्र में जय अम्बे ट्रेडर्स दुकान का औचक निरीक्षण किया गया. इस दौरान प्राप्त जनशिकायत स्थल पर सही मिली और लगभग 25 किलोग्राम प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक मिलने पर उसे तत्काल जप्त किया गया और सम्बंधित दुकान के संचालक शुभम कुमार सिन्हा पर तत्काल स्थल पर भविष्य के लिये कड़ी कार्यवाही की चेतावनी देते हुए 10 हजार रूपये ई चालान किया गया, वहीं नगर निगम जोन 10 क्षेत्र अंतर्गत देवपुरी दारू भट्टी के औचक निरीक्षण में गन्दगी और प्लास्टिक गार्बेज पाए जाने पर निगम स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देश पर तत्काल देवपुरी दारू भट्टी पर 10000 रूपये ई चालान कड़ी कार्यवाही की चेतावनी देते हुए सम्बंधित पर किया गया

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका