उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 19 IAS अधिकारियों का तबादला, सवीन बंसल बनाए गए सचिव नियोजन

Uttarakhand IAS Transfer: उत्तराखंड में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चली है। जहां धामी सरकार ने 19 IAS अधिकारियों के तबादले और दायित्वों में बदलाव किया है।जारी आदेश के मुताबिक आशीष चौहान को देहरादून का जिलाधिकारी और स्मार्ट सिटी CEO की जिम्मेदारी दी गई है। नमामि बंसल को विद्यालयी शिक्षा विभाग में अपर सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आनंद स्वरूप को गढ़वाल मंडल आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार

जारी आदेश के मुताबिक सवीन बंसल सचिव नियोजन बनाए गए है। आशीष चौहान को देहरादून का जिलाधिकारी और स्मार्ट सिटी CEO की जिम्मेदारी दी गई है। नमामि बंसल को विद्यालयी शिक्षा विभाग में अपर सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आलोक कुमार पांडे बने नगर आयुक्त, नगर निगम देहरादून (Uttarakhand IAS Transfer) बनाए गए है। आनंद स्वरूप को गढ़वाल मंडल आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार मिला है।

वहीं विनय शंकर पांडे को नागरिक उड्डयन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।अपूर्वा पांडे को बागेश्वर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। आकांक्षा कोंडे को महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा का जिम्मा दिया गयाहै। कई अहम विभागों में नए अधिकारियों की (Uttarakhand IAS Transfer) तैनाती के साथ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है।

देखें आदेश:-

Back to top button
📰 E-Paper