खेल

IND vs NZ ODI सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, दो खिलाड़ी अचानक हुए बाहर

IND vs NZ ODI : भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने में अब महज दो दिन बाकी हैं। टी20 इंटरनेशनल सीरीज के बाद दोनों टीमें वनडे मुकाबलों की तैयारियों में जुटने वाली हैं। लेकिन सीरीज शुरू होने से पहले ही न्यूजीलैंड की टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के दो अहम खिलाड़ी चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। इसके चलते न्यूजीलैंड क्रिकेट को अपने स्क्वाड में कई बदलाव करने पड़े हैं।

CG Transfer News: छत्तीसगढ़ के खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला; देखें किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी

मार्क चैपमैन और रचिन रवींद्र चोट के कारण बाहर

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 4 नवंबर को खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने पहले ही अपनी टीम घोषित कर दी थी। हालांकि, अब मार्क चैपमैन और रचिन रवींद्र चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं, जिसके कारण वे वनडे सीरीज में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।

मार्क चैपमैन हैमस्ट्रिंग की चोट से परेशान हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें पूरी तरह फिट होने में अभी करीब दो सप्ताह का समय लग सकता है। वहीं, रचिन रवींद्र को एक प्रमोशनल शूट के दौरान कंधे में चोट लगी थी। उनका कंधा खिसक गया था, जिसके चलते उन्हें भी मैदान पर वापसी के लिए अभी इंतजार करना होगा।

न्यूजीलैंड ने वनडे स्क्वाड में किए कई बदलाव

दो खिलाड़ियों के बाहर होने के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट ने टीम में नए खिलाड़ियों को शामिल किया है। टिम सिफर्ट को शुरुआती तीन वनडे मुकाबलों के लिए भी टीम में जगह दी गई है। इससे पहले उन्हें सीरीज के आखिरी दो मैचों के लिए चुना गया था। टी20 सीरीज में सिफर्ट का प्रदर्शन अच्छा रहा है और उन्होंने पारी की शुरुआत भी की थी।

इसके अलावा हेनरी निकोल्स और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट को भी टीम में शामिल किया गया है। निकोल्स पहले वनडे मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे, जबकि फॉक्सक्रॉफ्ट आखिरी दो मैचों में टीम का हिस्सा होंगे।

वहीं, मैट फिशर को भी बड़ा मौका मिला है। पहले उन्हें केवल आखिरी दो वनडे मैचों के लिए चुना गया था, लेकिन अब वे सीरीज के सभी पांच मुकाबलों के लिए उपलब्ध रहेंगे।

खैरा गांव ने रचा देश में इतिहास, 141 घरों में सोलर पैनल लगाकर बना 100 प्रतिशत सोलर गांव

भारत के खिलाफ पहले तीन वनडे मैचों के लिए न्यूजीलैंड की टीम

मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट फिशर, हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, टिम सिफर्ट, नाथन स्मिथ, विल यंग और ब्लेयर टिकनर।

आखिरी दो वनडे मैचों के लिए न्यूजीलैंड की टीम

मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन ऐलन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल हे (विकेटकीपर), निक केली, टिम सिफर्ट (विकेटकीपर), ब्लेयर टिकनर और विल यंग।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper