छत्तीसगढ़
Trending

Big Breaking : छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के घर ED का छापा, बेटे चैतन्य के ठिकानों पर दबिश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में आज सुबह-सुबह ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ऑफिस और बेटे चैतन्य के कई ठिकानों पर छापा मारा। यह कार्रवाई सुबह 6 बजे शुरू हुई। ईडी के अधिकारी बघेल के घर पहुंचे। उनके साथ सीआरपीएफ के जवान भी थे। भारी संख्या में पुलिस और जवान मौके पर मौजूद हैं।
भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ईडी उनके घर आई है। विधानसभा सत्र का आखिरी दिन है और आज अडानी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा उठना था। बघेल ने आरोप लगाया कि इसी वजह से साहेब ने ईडी को भेजा है। पहले भी मार्च 2025 में बघेल के घर पर ईडी ने छापा मारा था। कांग्रेस के मीडिया विभाग ने भी इसकी पुष्टि की है। शराब घोटाले के मामले में ईडी रायपुर छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

मार्च 2025 में भी ईडी ने भूपेश बघेल के यहां छापेमार कार्रवाई की थी। बघेल ने बताया था कि उनका परिवार मिलकर खेती करते हैं। उनके पास 140 एकड़ जमीन है। उन्होंने कहा था कि उनके पास वही सब कुछ है जो उन्होंने घोषित किया है। ईडी ने इसकी जांच की थी। बघेल ने यह भी बताया था कि अलग-अलग लोगों से 33 लाख रुपए नकद मिले थे। यह पैसा उनकी पत्नी, बेटे, बहू और बेटियों से मिला था। उन्होंने कहा था कि वे खेती और डेयरी का काम करते हैं। इसमें स्त्रीधन भी शामिल है। स्त्रीधन का मतलब है वह संपत्ति जो एक महिला को शादी के समय मिलती है।
भूपेश बघेल ने जताई नाराजगी

इस बार भी भूपेश बघेल ने इसी तरह के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि विधानसभा में सवाल पूछने की वजह से उनके घर पर ईडी का छापा मारा गया है। यह देखना होगा कि इस छापेमारी में ईडी को क्या मिलता है और आगे क्या होता है। फिलहाल, यह मामला छत्तीसगढ़ की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper