राज्य
Trending

BIG Breaking News : अहमदाबाद में 242 यात्रियों को ले जा रहा एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त, बचाव कार्य जारी

अहमदाबाद । एयर इंडिया का बोइंग विमान अहमदाबाद शहर के मेघानीनगर आईजीपी परिसर में दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर गया। विमान ने गुरुवार दोपहर 1.38 बजे उड़ान भरी और दोपहर 1.40 बजे दुर्घटनाग्रस्त होकर आवासीय इलाके में इमारत से जा टकराया। विमान में करीब 242 यात्री सवार थे। अग्निशमन और पुलिस की टीमें घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्यों में लगी हुई हैं। दुर्घटना के बाद सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं। गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से फोन पर बातचीत कर हालात की जानकारी ली और हरसंभव मदद के लिए आश्वस्त किया।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button