
रायपुर। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल की ओर से अग्रवाल समाज के खिलाफ किए गए आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला अब तूल पकड़ते जा रहा है। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अग्रवाल समाज के लोगों के बीच अमित बघेल की टिप्पणी को लेकर खासी नाराजगी देखने को मिल रही है। वहीँ अब सर्व समाज एवं सिन्धी समाज के साधु-संत, महापुरुषों एवं आराध्य देव के प्रति अशोभनीय टिप्पणी करने वाले अमित बघेल की बयानबाज़ी के विरोध में FiR दर्ज कराने सभी सनातनी भाई आज शाम 4 बजे सिविल लाइन थाना पहुंचेंगे ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
