राज्य
Trending

हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खबर, एयर इंडिया और इंडिगो की आज कई शहरों के लिए फ्लाइट रद्द

नई दिल्ली । देश की प्रमुख विमानन कंपनी एयर इंडिया के साथ इंडिगो ने आज की घरेलू यात्रा के लिए एडवाइजरी की है। दोनों कंपनियों ने सुरक्षा के मद्देनजर कई प्रमुख शहरों के लिए आने-जाने वाली उड़ानों को रद्द कर दिया है।
एयर इंडिया ने अपने एक्स अकाउंट पर यात्रा संबंधी एडवाइजरी साझा की है। एयर इंडिया ने कहा, ”ताजा घटनाक्रमों और आपकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, जम्मू, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट से आने-जाने वाली उड़ानें 13 मई को रद्द कर दी गई हैं।”

एयर इंडिया और इंडिगो की फ्लाइट रद्द

इंडिगो ने भी कुछ ऐसी ही यात्रा संबंधी एडवाइजरी अपने एक्स अकाउंट पर साझा की है। इंडिगो ने कहा, ”जम्मू, अमृतसर, चंडीगढ़, लेह, श्रीनगर और राजकोट से आने-जाने वाली उड़ानें 13 मई को रद्द रहेंगी।”
उल्लेखनीय कि पाकिस्तान के आतंकियों के 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में किए गए हमले के बाद देश में एहतियातन सुरक्षा बरती जा रही है। पाकिस्तान बेवजह गोलीबारी और गोलाबारी कर उकसावे की हरकत करने से बाज नहीं आता। हालांकि भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद वह सैन्य टकराव से पीछे हटा है। भारत ने पाकिस्तान के आग्रह पर सैन्य विराम पर सहमति जताते हुए साफ कर दिया है कि अगर सीमा पार से कोई टकराव किया गया तो होने वाली कार्रवाई का सामना करने के लिए वह तैयार रहे।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button