देश-विदेश
Trending

BIG NEWS : दिल्ली के पुलिस माल खाने में लगी भीषण आग, 345 गाड़ियां जली

नई दिल्ली । दिल्ली में रविवार तड़के वजीराबाद के पास दिल्ली पुलिस के पिट (माल खाना) में आग लग गई। घटना में काफी संख्या में गाड़ियां जलकर खाक हो गई। दमकल विभाग को 4:30 बजे के आसपास आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर अलग-अलग फायर स्टेशन से आग बुझाने वाली आठ गाड़ियां पहुंची और ड़ेढ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि आग बुझाने के दमकलकर्मियों की टीम ने लगातार कूलिंग का काम किया। जिससे कि दोबारा आग ना भड़क सके। स्टेशन ऑफीसर मनोज त्यागी की टीम ने आग को सुबह साढ़े छह बजे के आसपास बुझाया। पूरी तरह कूलिंग करने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके से लौटी।

वहीं इस आग की चपेट में आकर 345 गाड़ियां जल गई। जिनमें से 260 स्कूटी और बाइक बाकी 85 कार शामिल है। राहत की बात यह रही कि इसमें कोई हताहत या घायल नहीं हुआ।पुलिस सूत्रों के अनुसार यह माल खाना दक्षिण जिला पुलिस का है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper