
पंजाबी सिंगर इंदर कौर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
लुधियाना। पंजाबी सिंगर इंदर कौर की हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. हत्या के मामले में इनसे पूछताछ की जा रही है. कुछ दिन पहले लापता हुई 29 वर्षीय पंजाबी गायिका का शव लुधियाना की एक नहर में मिला. परिवार के लोगो ने आरोप लगाया है कि मृतका पर शादी का दवाब डाला जा रहा था, जिससे वह परेशान थी.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुखविंदर के पिता प्रीतम सिंह और उनके दोस्त करमजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. सुखविंदर की खोज की जा रही है. अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि अपराध की साजिश रचने के बाद कनाडा भाग गया. गिरफ्तारी के बाद उसके पिता से पूछताछ की जा रही है.
पुलिस ने बताया कि कौर की कार रविवार को नीलोन नहर में मिली थी, जबकि उनका शव सोमवार को बरामद हुआ. शव को पोस्टमार्टम के लिए समराला सिविल अस्पताल भेज दिया गया है. इस बाबत आगे की जांच जारी है. आपको बता दे कि परिवार वालों का कहना है कि लुधियाना के जमालपुर निवासी इंदर कौर 13 मई को घर से कार में निकली थीं. वह घर नहीं आई तो उनके भाई ने सुखविंदर सिंह पर अपहरण का आरोप लगाया है.
पीड़िता के परिवार के अनुसार, सुखविंदर ने कौर पर शादी करने का दबाव डाला था, जबकि वह खुद पहले से शादीशुदा था. दोनों की पहचान इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी, बाद में इंदर को पता चला कि सुखविंदर की पहले शादी हो चुकी है उसके बाद इंदर ने शादी से माना कर दिया लेकिन सुखविंदर ने उसका पीछा नहीं छोड़ा.

