मनोरंजन
Bigg Boss फेम शिव ठाकरे ने रचाई गुपचुप शादी? ‘आखिरकार’ लिखकर किया सबको हैरान

मुंबई. बिग बॉस मराठी 2 फेम एक्टर शिव ठाकरे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और उनके पोस्ट्स को फैंस का खूब प्यार मिलता है। वहीं, हाल ही में शिव ठाकरे ने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी पोस्ट शेयर की, जिसने उनके फैंस और इंडस्ट्री दोनों के बीच हलचल मचा दी। पोस्ट सामने आते ही अटकलें लगने लगीं कि क्या शिव ने गुपचुप शादी कर ली है। वहीं कुछ लोग इसे शादी नहीं, बल्कि किसी शूट या अपकमिंग प्रोजेक्ट का हिस्सा भी बता रहे हैं।

हालांकि, शिव ठाकरे ने अभी तक अपनी शादी को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन उनकी पोस्ट का कैप्शन और तस्वीर ने लोगों को सोचने पर मजबूर जरूर कर दिया है।

