छत्तीसगढ़

Bilaspur Murder Case: बिलासपुर में चौकीदार की हत्या का खुलासा, पटना, बेंगलुरु और प्रयागराज से 3 आरोपी गिरफ्तार

Bilaspur Murder Case: सरकंंडा क्षेत्र के नूतन चौक स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में सहायक सह रात्रि चौकीदार नरेंद्र कुमार खाण्डे की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात के बाद फरार हुए चार आरोपित में से एक विशाल चौबे को बिहार की राजधानी पटना से गिरफ्तार कर लिया गया है।

CJP Protest: कनॉट प्लेस बवाल पर बड़ा एक्शन, प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज हुए 4 केस, इन धाराओं में कार्रवाई

वहीं, अंकित सिंह को बेंगलुरु से पकड़ा गया है। इससे पहले पुलिस ने एक अन्य आरोपित दिनेश राठिया को प्रयागराज से हिरासत में लिया था। मामले में अब भी एक आरोपित फरार हैं, जिसकी तलाश में पुलिस की विशेष टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए कई राज्यों में पुलिस टीमों को रवाना किया गया था।

CG News: किसानों के लिए जरूरी खबर! 31 जुलाई है फसल बीमा की आखिरी तारीख, 10 फसलें हैं शामिल

तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिरों से मिली सूचना और लगातार की जा रही निगरानी के आधार पर विशाल चौबे को पटना और अंकित को बेंगलुरु से पकड़ने में सफलता मिली। उन्होंने कहा कि फरार एक अन्य आरोपित को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले का पूरा पर्दाफाश किया जाएगा।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper