रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ करवाए जा रहे हैं। जिसके चलते शहर और गांवों में गदर मची हुई है। इसी बीच तिल्दा के जनपद कार्यालय से भाजपा प्रत्याशी का अपहरण का मामला सामने आया है।
जनपद क्षेत्र क्रमांक 18 से भाजपा प्रत्याशी योगेश दास गुरु गोसाई नामांकन भरने आए थे, तभी कुछ अपहरणकर्ताओं ने उन्हें अगवा कर लिया और फरार हो गए। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. भाजपाइयों ने इस मामले की शिकायत तिल्दा थाने में की है. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा कि यह घटना लंबे समय से चली आ रही पंचायत राजनीति से जुड़ी हुई है. पचरी पंचायत में कई सालों से कोई नामांकन नहीं हुआ था, लेकिन इस बार योगेश दास ने नामांकन दाखिल करने का फैसला लिया था, लेकिन नामांकन के दौरान ही उनका अपहरण हो गया. पीड़ित पक्ष ने जनपद उपाध्यक्ष टिकेश्वर मनहरे पर अपहरण करवाने का आरोप लगाया है. पुलिस ने उसके खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है।

इस मामले में नेवरा थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम ने कहा कि, कल प्रार्थी योगेश गुरु की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। आज वेदराम मनहरे अपने समर्थकों के साथ थाना आकर आवेदन दिए है। उन्होंने कहा कि प्रार्थी के बड़े भाई आसान दास गुरु भी नेवरा थाना पहुंचे थे और बयान दर्ज करवाया है।

