भाजपा सिविल लाइन मंडल ने मनाया समर्पण दिवस

जतिन नचरानी
रायपुर, 11 फरवरी 2026/ भारतीय जनता पार्टी सिविल लाइन मंडल द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर 11 फरवरी को समर्पण दिवस के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाया गया।
कार्यक्रम में जनसंघ एवं भाजपा की संगठनात्मक एवं वैचारिक गंगोत्री ‘एकात्म मानववाद’ की विचारधारा तथा ‘अंत्योदय’ की अवधारणा को स्मरण करते हुए पं. दीनदयाल उपाध्याय के योगदान को याद किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि पं. उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित सिद्धांत आज भी संगठन और राष्ट्र निर्माण के लिए मार्गदर्शक हैं।
इस अवसर पर भाजपा सिविल लाइन मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार कुकरेजा, पार्षद एवं एमआईसी सदस्य अमर गिदवानी, शैलेंद्र सिंह सोमवंशी, पदमा साहू, कृपाराम चतुर्वेदी, थानुराम पटेल, इला दुबे, कुंदन दाऊ ठाकुर, सूरज यादव,धनेश मटलानी, गौरी महानंद,नीरज मनवानी, प्रकाश जोशी, गणेश गुप्ता, लवी ठाकुर, आशा अरोरा सहित सम्माननीय वरिष्ठ एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने और अंत्योदय के सिद्धांत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।


