छत्तीसगढ़
Trending

भाजपा ने बगावत करने वाले 26 भाजपाइयों को दिखाया बाहर का रास्ता, पढ़ें किस जिले का है मामला

गरियाबंद।  नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले गरियाबंद जिले के 26 भाजपाइयों को भाजपा ने पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

गरियाबंद पालिका में 5, राजिम नगर पंचायत से 5, कोपरा नगर पंचायत से 4, देवभोग से 5 व फिंगेश्वर नगर पंचायत से 7 बागी भाजपाइयों को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। यह आदेश मंगलवार की देर शाम भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी जगदीश रामू राेहरा ने जारी किया है।उल्लेखनीय है कि  गरियाबंद जिला पंचायत में कुल 11 सीट है। यहां 69 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है। भाजपा कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों की संख्या की तुलना में बागियों की संख्या ज्यादा है। इस बार बागी प्रत्याशी भाजपा-कांग्रेस दोनों पार्टी का समीकरण बिगाड़ दिया है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper