देश-विदेश
Trending

भाजपा ने महिला सम्मान योजना की जांच सम्बन्धी एलजी के आदेश का किया स्वागत

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई ने उपराज्यपाल द्वारा महिला सम्मान योजना के नाम पर महिलाओं का डाटा एकत्र कर निजी कम्पनियों को सौंपे जाने की शिकायतों की जांच के आदेश का स्वागत किया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा का कहना है कि अगर आवश्यकता होगी तो जांच में सहयोग भी देंगे।

अरविंद केजरीवाल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सचदेवा ने आज यहां कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली वालों को पिछले 10 सालों से सिर्फ झूठ परोसने का काम कर रहे हैं। उन्होंने आज तक अपनी किसी भी वादे को पूरा नहीं किया है। उन्होंने केजरीवाल से सवाल किया कि अरविंद केजरीवाल जवाब दो, क्या मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना में 2100 रुपये देने का कोई कैबिनेट प्रस्ताव पास हुआ है या नहीं?

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि पंजाब में सरकार बनने से पहले महिलाओं को एक हजार रुपये देने का वायदा किया गया था लेकिन आज तक उसे पूरा नहीं किया, क्यों? यह झूठ की, मक्कारी की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती।

सचदेवा ने कहा कि चुपचाप बिना ज्यादा प्रचार महिलाओं का सम्मान कैसे करना है, यह भाजपा की सरकार से अरविंद केजरीवाल को सीखना चाहिए।

छतीसगढ़ में अगर महतारी शक्ति ऋण योजना के माध्यम से तो मध्य प्रदेश में लाडली योजना से, हरियाणा में लाडो के नाम से तो महाराष्ट्र में लाडली बहन योजना के माध्यम से महिलाओं का सम्मान करने का काम किया है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि संजीवनी योजना के बारे में खुद दिल्ली सरकार के स्वास्थ विभाग द्वारा कह दिया गया कि यह कोई योजना ही नहीं है तो फिर आयुष्मान योजना को लागू करने में अरविंद केजरीवाल को क्या तकलीफ है। केजरीवाल के राजनीति द्वेष के कारण इसका लाभ दिल्लीवालों को नहीं मिल रहा है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper