छत्तीसगढ़
Trending

निकाय चुनावों के लिए भाजपा की घोषणा पत्र समिति बनी

अमर अग्रवाल संयोजक और सुनील सोनी सह संयोजक बनाए गए

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से आगामी नगरीय निकाय चुनाव-2025 के परिप्रेक्ष्य में मंगलवार को पार्टी की घोषणा पत्र समिति की घोषणा की गई है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री जगदीश (रामू) रोहरा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ विधायक अमर अग्रवाल समिति के संयोजक और विधायक सुनील सोनी सह संयोजक बनाए गए हैं। श्री रोहरा ने बताया कि पुन्नूलाल मोहले, अजय चंद्राकर, राजेश मूणत, प्रेमप्रकाश पाण्डेय, चन्द्रशेखर साहू, मोतीलाल साहू, प्रबोध मिंज, नीलकंठ टेकाम, रिकेश सेन, राजेश अग्रवाल, मधुसूदन यादव, संजय श्रीवास्तव, अनुराग सिंह देव, पंकज झा, राकेश पाण्डेय, दीपक म्हस्के, सफिरा साहू,  अंबिका यदु, शशांक शर्मा, उज्जवल दीपक और हेमंत पाणिग्राही घोषणा पत्र समिति के सदस्य बनाए गए हैं।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper