राज्य
Mp News : बीजेपी के हुए महापौर विक्रम, मुख्यमंत्री ने दिलाई सदस्यता
बीजेपी के हुए महापौर विक्रम, मुख्यमंत्री ने दिलाई सदस्यता
मध्य प्रदेश की छह सीटों पर पहले चरण में 19 अप्रैल को चुनाव होगा. इसमें छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र भी शामिल है. कांग्रेस विधायक के बाद महापौर विक्रम अहाके सुबह बीजेपी का दामन थाम लिया. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने छिंदवाड़ा महापौर विक्रम अहाके को बीजेपी की सदस्यता दिलाई. आहाके कमलनाथ व नकुलनाथ के बेहद करीबी माने जाते हैं. ऐसे में महापौर का बीजेपी में शामिल होना कांग्रेस और कमलनाथ दोनों को बड़ा झटका माना जा रहा है. अमरकंटक में मोहन भागवत ने ली संघ पदाधिकारियों की बैठक: नर्मदा संरक्षण पर किया विचार-विमर्श, स्वामी हरिहरानंद ने तीन मांगों को लेकर सौंपा पत्र चुनाव से पहले कमलनाथ का गढ़ कहे जाने वाले छिंदवाड़ा में एक बार फिर बड़ी सेंधमारी की है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!