साल 2025 में BMW की लॉन्च होने वाली मोटरसाइकलें
नई दिल्ली। BMW मोटरराड साल 2025 में भारतीय बाजार में अपनी तीन बाइक लाने जा रही है। ये तीन मोटरसाइकिल BMW F450 GS, BMW R 1300 GSA और BMW S 1000 RR हो सकती है। यह तीनों बाइक की काफी पावरफुल है।
ये खबर भी पढ़ें : अगर आपको भी पैसे आकर्षित करने हैं तो कीजिए ये वास्तु टिप्स – Pratidin Rajdhani
जिनका इंतजार लंबे समय से भारतीय बाजार में एंट्री का इंतजार किया जा रहा है। आइए जानतें कि BMW की यह तीनों मोटरसाइकिल किन फीचर्स के साथ आती है और इनकी कीमत कितनी रहने वाली है।
ये खबर भी पढ़ें : नशे में लड़खड़ाकर धड़ाम से गिरीं मौनी रॉय,वीडियो हुआ वायरल
BMW F450 GS
- साल 2025 में BMW की लॉन्च होने वाली पहली बाइक होने वाली है। इसे BMW ने TVS के साथ पार्टनरशिप करके तैयार किया गया है, जिसमें ट्विन-सिलेंडर इंजन का इस्तेमाल किया गया है। इसे पिछले साल कंपनी ने कॉन्सेप्ट के रूप में पेश किया गया था, तब यह एक कॉन्सेप्ट बाइक थी, जो प्रोडक्शन के लिए तैयार लग रही थी।
ये खबर भी पढ़ें : हेल्दी रहने के लिए WHO ने कुछ टिप्स शेयर किए
- उम्मीद लगाई जा रही है कि इसमें 450cc के आसपास इंजन देखने के लिए मिल सकता है, जो 48 hp का पावर जनरेट कर सकता है। जब इसके कॉन्सेप्ट मॉडल को पेश किया गया था तब BMW ने दावा किया था कि कॉन्सेप्ट F 450 GS का वजन करीब 175 किलोग्राम है। साथ ही यह भी बताया था कि इसका इंजन का फायरिंग ऑर्डर अनोखा होने वाला है।
ये खबर भी पढ़ें : खराब मौसम के बीच चमोली में महसूस हुए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग
- F450 GS में 6.5-इंच TFT डैश, क्रॉस-स्पोक व्हील और पूरी तरह से एडजस्टेबल सस्पेंशन देखने के लिए मिलेंगे। भारत में BMW F450 GS की एक्स-शोरूम कीमत 5 लाख रुपये के आसपास हो सकती है।
ये खबर भी पढ़ें : स्क्विड गेम 2 का आ गया है नया सीज़न! क्या है नया इस बार – Pratidin Rajdhani
BMW R 1300 GSA
- इसे नए नए 1300 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड रहने वाली है और यह GSA के ट्रेडमार्क अंदाज़ में इसमें 30 लीटर का टैंक भी देखने के लिए मिल सकता है। इसका वजन करीब 269 किलोग्राम तक रहने वाला है।
- इसे ऑटोमेटेड शिफ्ट असिस्टेंट से लैस किया जा सकता है, जिसकी वजह से गियर बदलते समय और रुकने पर क्लच को मैन्युअली इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसमें क्लच लेवल नहीं देखने के लिए मिलेगी, लेकिन गियर लीवर दिया जाएगा, ताकि जरूरत पड़ने पर राइयर गियरशिफ्ट को मैन्युअली कंट्रोल कर करें।
- उम्मीद लगाई जा रही है कि इसे साल 2025 के छमाही तक भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। भारत नें लॉन्च होने के बाद BMW R 1300 GSA की एक्स-शोरूम कीमत 23 लाख रुपये के आसपास हो सकती है।
ये खबर भी पढ़ें : दिन का एक गाजर खाएं और देखें कमाल के फ़ायदे – Pratidin Rajdhani
BMW S 1000 RR
- साल 2025 में लॉन्च होने जा रही BMW S 1000 RR रीडिज़ाइन किए गए फेयरिंग और विंगलेट के साथ भारत में एंट्री मार सकती है। हालांकि इसमें किसी तरह का कोई मैकेनिकल अपडेट देखने के लिए नहीं मिल सकता है।
- इसके फ्रंट व्हील में व्हील कवर देखने के लिए मिल सकता है, जिसमें कूलिंग डक्ट भी शामिल होगा, जो ब्रेक कैलीपर्स को ठंडी हवा देंगे।
ये खबर भी पढ़ें : दिन का एक गाजर खाएं और देखें कमाल के फ़ायदे – Pratidin Rajdhani
- हाल में मिलने वाली BMW S 1000 RR की कीमत 20.75 लाख रुपये से 25.25 लाख रुपये के बीच है। नई S 1000 RR की कीमत इससे 20 से 30 हजार रुपये ज्यादा हो सकती है।
ये खबर भी पढ़ें : टीवीएस जुपिटर 110 2025, एक स्टाइलिश स्कूटर हुआ लॉन्च – Pratidin Rajdhani