अपराध
Trending

कोरबा में अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

काेरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम भैंसमा के साप्ताहिक बाजार के पास आज गुरुवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। हादसे की सूचना के बाद माैके पर पहुंची उरगा पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर जांच में जुटी है।


उरगा पुलिस थाना के प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि ग्राम भैंसमा के साप्ताहिक बाजार के पास आज सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। घटना के संबंध में जांच की जा रही है और मृतक व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है और घटना के संबंध में स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की गई है और जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को घटना के बारे में कोई जानकारी हो तो वह पुलिस को सूचित करें।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button