देश-विदेश
Trending

दिल्ली के ताज पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी, साइबर सेल जांच में जुटी

नई दिल्ली। दिल्ली के ताज पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी भरा एक ई-मेल मिला है। इसके बाद से ही पुलिस ने होटल परिसर में व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया। हालांकि सघन तलाशी अभियान के बाद यह खबर झूठी निकली।

अभियान के दाैरान होटल में रूके मेहमानों और स्टाफ को कुछ घंटों के लिए परेशानी हुई लेकिन बाद में किसी भी तरह के खतरा नहीं हाेने की बात साफ हाेने से पुलिस ने राहत की सांस ली।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक होटल प्रबंधन को शुक्रवार देर रात करीब 02 बजे प्राप्त ई-मेल में बम विस्फोट की धमकी दी गई । इसके तुरंत बाद पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और होटल के सभी हिस्सों की बारीकी से छानबीन की लेकिन इस दाैरान उन्हें काेई संदिग्ध वस्तु या सामान नहीं मिला।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को ही दिल्ली उच्च न्यायालय को मिले एक ई-मेल में न्यायाधीशाें के कक्षों और न्यायालय परिसर में दोपहर के समय बम विस्फोट की धमकी दी गई थी। इस आशय की धमकी वाला ई-मेल रजिस्ट्रार जनरल को सुबह करीब 8.39 बजे प्राप्त हुआ। इसमें दावा किया गया कि अदालत परिसर में तीन बम रखे गए हैं। फिलहाल पुलिस की साइबर सेल आगे की जांच में जुटी है।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका