छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में ऑटो सेक्टर में बूम: GST 2.0 के पहले साल 6.95% बिक्री बढ़ी, इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग 27% उछली

रायपुर। जीएसटी 2.0 लागू होने के पहले ही साल में छत्तीसगढ़ के ऑटोमोबाइल बाजार ने शानदार प्रदर्शन किया है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) छत्तीसगढ़ की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में वाहनों की कुल खुदरा बिक्री में 6.95 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

FADA के प्रदेश चेयरपर्सन विवेक गर्ग ने बताया कि सितंबर 2024 से अगस्त 2025 के बीच जहां 7,03,576 वाहन बिके थे, वहीं सितंबर 2025 से अगस्त 2026 के बीच यह आंकड़ा बढ़कर 7,52,472 यूनिट पर पहुंच गया है।

इस फेस्टिव सीजन एआई+ स्मार्टफोन पल्स 2 एफई, नोवाटैब और लैपटैब के साथ लाखों लोगों तक पहुंचा रहा फ्लैगशिप इनोवेशन

रिपोर्ट के मुताबिक वृद्धि सभी प्रमुख सेगमेंट में हुई है। थ्री-व्हीलर में 21.48%, कमर्शियल वाहनों में 13.57% और पैसेंजर वाहनों में 13.24% की बढ़त रही है। टू-व्हीलर सेगमेंट में 6.15% की वृद्धि हुई है।

सबसे बड़ा उछाल इलेक्ट्रिक वाहन (EV) सेगमेंट में देखने को मिला है। एक साल में EV की बिक्री 47,682 से बढ़कर 60,901 हो गई, यानी 27.72% की सीधी बढ़त।

इसमें भी कमर्शियल EV में 369.33% और पैसेंजर EV में 89.48% की रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। 2-व्हीलर EV में 24.56% की ग्रोथ है।

छत्तीसगढ़ में 125 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का तबादला, ज्यादातर जिलों के डिप्टी कलेक्टर बदले

इस पर FADA छत्तीसगढ़ चैप्टर ने कहा कि यह आंकड़ा बताता है कि छत्तीसगढ़ के उपभोक्ता अब तेजी से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी अपना रहे हैं। डीलर्स ग्राहकों को फाइनेंस, सर्विस और चार्जिंग की सुविधा देकर इस बदलाव में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं।

FADA का मानना है कि नीतिगत स्पष्टता और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार से आने वाले समय में ऑटो सेक्टर राज्य की अर्थव्यवस्था में और बड़ा योगदान देगा।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button