पंजाब

पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल हुए दोनों बदमाश

मलोट (श्री मुक्तसर साहिब )। मोगा में शिव सेना नेता की हत्या करने वाले तीनों आरोपितों की मुक्तसर की सीआइए मलोट और सीआइए मोगा की टीम के साथ मलोट बस स्टैंड पर रात 10 बजे मुठभेड़ हो गई। आरोपितों ने पुलिस पर पांच फायर किए।
जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने चार फायर किए जिसमें आरोपित अरुण उर्फ दीपू पुत्र गुरप्रीत सिंह वासी अंगदपुरा मोहल्ला जिला मोगा व अरुण उर्फ सिंघा पुत्र बब्बू सिंह वासी अंगदपुरा की टांग पर गोली लगी जबकि तीसरा आरोपित राजवीर उर्फ लड्डो वासी वेदांत नगर मोगा भागते समय घायल हो गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : बॉलीवुड दीवाज़ के पर्पल सूट्स – स्टाइल जो आपका दिल जीत ले

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

पुलिस टीम ने तीनों आरोपितों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। घायल मलोट के सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। जानकारी के अनुसार पिछले दिनों मोगा में शिव सेना नेता मंगत राम की उक्त तीनों आरोपितों ने हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपितों ने इंटरनेट पर वीडियो डाल कर हत्या की जिम्मेदारी ली।

ये खबर भी पढ़ें : आपके Budget रखते हुए ख्याल  TATA TIAGO – स्टाइल, सेफ्टी  के साथ

मोगा सीआइए टीम को तीनों आरोपितों के मुक्तसर जिले के मलोट क्षेत्र में होने की सूचना मिली जिसके बाद मलोट सीआइए टीम के साथ संयुक्त आपरेशन में तीनों आरोपितों की मलोट में घेराबंदी की और उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने भी फायर किए और दो आरोपितों को गोली लगी। वहीं तीसरा गिर कर घायल हो गया। तीनों को पुलिस ने काबू कर लिया है।

ये खबर भी पढ़ें : निगम जोन 2 में होली मिलन समारोह, सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने दी शुभकामनाएं

वीरवार को हुई थी घटना
उल्लेखनीय है कि स्थानीय स्टेडियम रोड पर वीरवार को देर शाम कुछ लोगों की ओर से फायरिंग की गई। इस फायरिंग के दौरान शिवसेना बाल ठाकरे शिंदे ग्रुप के अध्यक्ष की मौत हो गई थी।

ये खबर भी पढ़ें : AC चालू करने से पहले ज़रूरी बातें

सिविल अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, मंगतराम मंगा पुत्र धर्म सिंह निवासी इंदिरा कॉलोनी वीरवार को देर शाम स्टेडियम रोड से होते हुए अपने घर जा रहा था। स्टेडियम रोड पर कुछ अज्ञात लोगों ने उसके ऊपर फायरिंग कर दी जिसके कारण गोलियां मंगतराम मंगा को लगी। मंगतराम गंभीर अवस्था में स्टेडियम रोड पर गिर गया।

ये खबर भी पढ़ें : बेली फैट कम करने के लिए मेथी का उपयोग

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित किया
आसपास के लोगों की मदद से इलाज के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन घटनास्थल पर पहुंच गया।

ये खबर भी पढ़ें : बेली फैट कम करने के लिए मेथी का उपयोग

हिंदू संगठनों ने जताया रोष, हाईवे किया जाम
मोगा में मंगत राम मंगा की हत्या को लेकर हिंदू संगठनों ने रोष जताया। उन्होंने मोगा फिरोजपुर रोड हाईवे जाम कर दिया था। इस दौरान हाईवे से गुजरने वाले लोगों को भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा। हालांकि हिंदू संगठन न्याय करने की मांग करते रहे।

ये खबर भी पढ़ें : नैनीताल में घूमने के बेस्ट ठिकाने, ये यादें रहेंगी सुहाने

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका