छत्तीसगढ़
Trending

Breaking CG: बीजापुर के जंगल में सुबह से माओवादियों के साथ पुलिस की मठभेड़ जारी

बीजापुर । बीजापुर के मद्देड़ थाना क्षेत्र के बन्देपारा, कोरणजेड के जंगलों में आज सुबह से माओवादियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ जारी है। रुक-रुककर हो रही फायरिंग में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। बीजापुर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने मुठेभेड़ की पुष्टि की है।

उन्होंने बताया है कि जिले से डीआरजी, एसटीएफ और जिला बल के संयुक्त पार्टी सर्चिंग पर निकली थी। इस दौरान मद्देड़ थाना क्षेत्र के बन्देपारा, कोरणजेड के जंगलों में नक्सलियों से मुठभेड़ शुरू हो गई। सुबह से चल रही मुठभेड़ में कई नक्सली मारे गए हैं। सर्चिंग अभियान के समाप्त होने के बाद घटना में मारे गए नक्सलियों की वास्तविक संख्या का पता चलेगा।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper